प्रेमिका के बेटे को अगवा कर हमला करने वाला प्रेमी मुठभेड़ में दबोचा
अमरोहा, जुलाई 4 -- प्रेमिका के पांच साल के बेटे को घर से सोते समय अगवा कर जानलेवा हमला करने वाले प्रेमी शान पाशा को पुलिस ने शुक्रवार देर रात हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर तमंचे से फायर झोंकने पर की गई जवाबी फायरिंग में बाईं टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार दिलाने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है। उधर, मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल बच्चे की हालत अभी गंभीर बनी है। आरोपी शान के फरार भाई सुहैल की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। यह भी पढ़ें- Amroha News: प्रेमिका के बेटे को अगवा कर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगी जानकारी के मुताबिक डिडौली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला से संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.