वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी को बुधवार रात 2.23 बजे मैसेज भेजकर उन्हें और कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मामले में एसओजी ने गुरुवार को जंसा के रैसीपुर (सत्तनपुर) निवासी अजीत कुमार सरोज उर्फ पितु को गिरफ्तार किया। उसने अपनी प्रेमिका के पिता का मोबाइल चोरी कर उनके सिम का इस्तेमाल करते हुए मैसेज भेजा था। वह प्रेमिका को मुंबई भेजे जाने से नाराज था। एलएलबी तृतीय वर्ष का छात्र अजीत कचहरी में एक अधिवक्ता के साथ रहकर सीखता भी है। वह एक युवती से प्रेम करता है। युवती के पिता मजदूर हैं। उन्हें जानकारी हुई तो युवती को उसकी मां के साथ मुंबई भेज दिया। तभी से अजीत युवती के पिता को सबक सिखाने की ताक में था। इसी बीच कचहरी को बम धमाकों से दहलाने के तीन ई-मेल मिले थे। अजीत ने इसे ही मुफीद समय समझा। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.