मुख्य संवाददाता, मार्च 11 -- यूपी के बरेली में प्रेमिका के धोखे और उसके परिवार वालों द्वारा पुलिस में झूठी शिकायत से आहत होकर युवक ने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले उसने 32 मिनट का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें प्रेमिका और उसके व अपने परिवार वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। कैंट के मोहल्ला सदर बाजार निवासी 22 वर्षीय विजय राठौर ने मंगलवार दोपहर अपने ही घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के दौरान उसके मोबाइल में 32 मिनट का वीडियो मिला, जो सुसाइड से करीब एक घंटे पहले बनाया गया था। इससे साफ हो गया कि विजय का कैंट की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। धोपा मंदिर पर सेवा कार्य के दौरान इस युवती से उसका परिचय हुआ था। मगर कुछ समय पूर्व दोनो...