प्रेमिका के चक्कर में शादीशुदा प्रेमी ने की खुदकुशी, ये करने का दबाव बना रही थी गर्लफ्रेंड
संवाददाता, अक्टूबर 7 -- यूपी के कानपुर में जूही के नयापुरवा में कथित प्रेम संबंध के चलते पत्नी को तलाक देने का दबाव और रुपयों की मांग से परेशान ट्रांसपोर्ट में चालक ने जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, कथित प्रेमिका की धमकियों से युवक मानसिक तनाव में था। नयापुरवा निवासी 35 वर्षीय अंकित पाल उर्फ जैकी ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चलाता था। उसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले आशा से हुई थी। परिवार में दो बेटे आरव और जैद, पिता अजय पाल, मां प्रेमा और छोटा भाई ऋषभ हैं। परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे अंकित काम से घर लौटा और कुछ देर परिवार के साथ बैठा। मोबाइल पर फोन आने के बाद वह ऊपरी मंजिल स्थित कमरे में चला गया। देर रात चुन्नीगंज स्थित एक अस्पताल में नाइट ड्यूटी कर रही आशा ने अंकित को फोन किया, लेकिन कॉल नहीं उठी। इस पर उसने बेटे आरव को कमरे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.