बरेली, मार्च 31 -- शाही, संवाददाता। सोमवार रात कस्बा शाही के एक मोहल्ला की एक युवती ने अपने प्रेमी को अपने घर बुला लिया। प्रेमी और प्रेमिका एक कमरे में रंगरेलिया मना रहे थे। तभी युवती की भाभी जाग गईं। दोनों को संदिग्ध अवस्था में देखकर शोर मचा दिया। शोर होने पर युवक भाग गया। युवक के भाग जाने पर युवती की माँ ने घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। उधर युवती अपनी मां के साथ थाना पहुँच गई और युवक के साथ निकाह कराने की जिद करने लगी। दोनों पक्षों में काफ़ी देर तक पंचायत चली। पंचायत में तय हुआ कि युवक युवती के साथ निकाह करेगा। लम्बे समय तक चली पंचायत के बाद दोनों पक्ष निकाह को राजी हो गए। दोनों पक्षों की मौजदगी में मौलवी ने निकाह करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.