प्रेमिका के घर सीधे बारात लेकर पहुंच गया प्रेमी, पुलिस की मौजूदगी में हुई विदाई
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- यूपी के हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को अजब गजब मामला सामने आया। तीन साल से प्रेमिका के साथ चल रहे प्रेम प्रसंग में प्रेमी युवक ने हिम्मत कर दीपावली की रात युवती के पिता से शादी की बात कर ली। इस पर युवती के पिता ने टालते हुए यूं ही कह दिया कि कल आ जाना। इसे सच मानकर युवक सोमवार को अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिजनों के साथ सीधे बारात लेकर प्रेमिका के घर शादी करने पहुंच गया। बारात को देख युवती पक्ष के लोगों का गुस्सा भड़क गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। युवती ने कह दिया कि वह बालिग है और युवक के साथ रहेगी। दोनों पक्षों में कई घंटे तक थाने में बातचीत होती रही। बाद में युवती की सहमति पर पुलिस ने उसे युवक के साथ भेज दिया। पुलिस के अनुसार, बाबूगढ़ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.