बहराइच, मार्च 7 -- बहराइच/मिहींपुरवा। मुर्तिहा इलाके के एक गांव में शनिवार भोर में प्रेमिका के घर पहुंचे अधेड़ प्रेमी ने बात न किए जाने पर खुद पर चाकू से कई वार किए। प्रेमिका पर भी चाकू से वार किया। जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। बचाने आई एक महिला घायल हो गई। घायलों को आनन फानन में मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इससे गांव के लोगों में भारी नाराजगी है। मुर्तिहा कोतवाली के प्रेमिका के मधवापुर के मजरे छोटका भिऊरा निवासी जयराम राजभर (45) पुत्र जगदीश राजभर का इसी कोतवाली के एक गांव निवासनी 28 वर्षीय विवाहिता युवती के साथ चार वर्ष से प्रेम प्रेम प्रसंग चल रहा है। जयराम को शक हो गया था कि उसकी प्रेमिका किसी और से भी बातचीत करती है। इसी शक ने उसके अंदर का गुस्सा और भड़क उठा। वह शनिवार भो...