प्रधान संवाददाता, मई 12 -- पटना में कदमकुआं थाना क्षेत्र की खटाल गली में सोमवार को एक युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर मिला। युवक की मौत सिर में गोली लगने से हुई है। उसने खुद गोली मारी या प्रेमिका के घरवालों ने उसकी हत्या की, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। मृतक के भाई का आरोप है कि प्रेमिका ने सुबह फोन कर उसे बुलाया था। घर में कुर्सी पर बैठाकर उसे गोली मार दी गई। उसका फोन भी गायब है। इधर, प्रेमिका के घरवालों का कहना है कि वह अचानक आया और सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल और गोली बरामद की है। हत्या और आत्महत्या के बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के मंदिरी निवासी राहुल कुमार (27) की गत छह मई को सगाई हुई थी। परिजनों का कहना है कि सगाई से उसकी प्रेमिका नाराज थी। वह चाहती थी कि उससे शादी...