संवाददाता, मार्च 6 -- Shravasti News: यूपी के श्रावस्ती में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका किसान नेता की दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी। शव के कई टुकड़े कर जंगल में जला दिया। पुलिस ने अवशेष बरामद कर हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बांसगढ़ी निवासी आंचल मिश्रा (25) पत्नी संतोष मिश्रा भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष थी। 17 फरवरी को वह संगठन की बैठक में शामिल होने भिनगा के लिए घर से निकली थी लेकिन रात में वापस घर नहीं लौटी। पति संतोष ने तलाश की लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। उसने 19 फरवरी को मल्हीपुर थाने में पत्नी आंचल की गुमुशुदगी दर्ज कराई। जांच के दौरान घटना के दिन आंचल की मोबाइल लोकेशन और इसी थाना क्षेत्र के भवनियापुर निवासी सूरज वर्मा पुत्र छोटे का मोबाइल लोकेशन ककरदरी जंगल ...