आरा, मार्च 26 -- जगदीशपुर। निज संवाददाता भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां गांव में पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर प्रेमिका की हत्या के आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पंजाब के शिमलापुरी थाने में 22 मार्च को प्रेमिका सुमन कुमारी की हत्या कर आरोपित फरारी के बाद जगदीशपुर के दावां में छिपा था। इसके बाद जगदीशपुर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल और पंजाब पुलिस ने संयुक्त तौर पर छापेमारी कर अमन कुमार (पिता मदन कुमार श्रीवास्तव) को गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस अपने साथ ले गयी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित ने प्रेम प्रसंग में शादी कर प्रेमिका को पंजाब में रखा था। इसी दौरान हत्या कर गांव आकर छिपा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.