लखीमपुरखीरी, नवम्बर 28 -- जिला जेल के शौचालय में एक बंदी की लाश गमछे से लटकी हुई पाई गई। घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। साथी बंदियों ने इसकी जानकारी जेल प्रशासन को दी। सूचना पाकर अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। घटना की जानकारी पुलिस और बंदी की परिजनों को दी गई। धौरहरा कोतवाली के गांव माधव पुरवा निवासी सुरेश वर्मा को पुलिस ने गुरुवार को ही जेल में दाखिल कराया था। उसके ऊपर प्रेमिका की हत्या करने का आरोप था। वह जेल में करीब पांच बजे दाखिल हुआ। दस घण्टे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे उसका शव बैरक के शौचालय में गमछे से लटकता हुआ देखा गया। शव देखे जाने से साथी बंदियों में हड़कम्प मच गया। उन्होंने मामले की जानकारी जेल प्रशासन को दी। बंदी के शव को नीचे उतारा गया। मामले की जानकारी पुलिस और बंदी के पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.