प्रेमिका की सगाई के दिन युवक ने फंदे से लटककर दी जान
गोरखपुर, जून 23 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में मंगलवार को एक 22 वर्षीय युवक ने प्रेम संबंध में आहत होकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। युवक का शव घर की छत पर बने कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। गुलरिहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय परिवार के लोग खेत में धान की रोपाई के लिए गए थे। जानकारी के मुताबिक,क्षेत्र के एक गांव निवासी सुमित निषाद (22) पुत्र जनार्दन निषाद शहर के एक निजी अस्पताल में वार्ड ब्वाय का काम करता था। मां मेडिकल कॉलेज में आया हैं। मंगलवार की सुबह युवक की मां, पिता और छोटा भाई धान की रोपाई करने खेत गए थे। परिजनों ने उसे घर पर रहने को कहा था और फोन करने पर ठेला लेकर आने की बात कही थी। सुबह करीब साढ़े दस बजे परिजनों ने कई बार उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया।इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.