कन्नौज, मई 11 -- ठठिया थाना क्षेत्र में चार साल तक प्रेम संबंध और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले एक युवक को उसकी प्रेमिका ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मामला तब बिगड़ा जब युवक अपनी प्रेमिका को छोड़कर दूसरी जगह शादी करने की तैयारी कर रहा था। सोमवार को युवक की गोदभराई और वरीक्षा की रस्म होनी थी, लेकिन रविवार देर रात प्रेमिका ने थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगा दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को उसके घर से हिरासत में ले लिया, जिससे उसकी होने वाली नई शादी टूट गई। सोमवार को थाने में घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा और पंचायत चली। युवती का आरोप है कि युवक उसे शादी का लालच देकर होटलों में ले जाता रहा और अब उसे धोखा देकर कहीं और रिश्ता जोड़ रहा था। पंचायत के दौरान लड़के पक्ष और लड़की पक्ष के बीच काफी बहस हुई, जिसके बाद आरोपी पक्...