संवाददाता, अप्रैल 3 -- यूपी के औरैया में प्रेमिका की मौत के चंद घंटों बाद ही गुरुवार सुबह 17 साल छोटे उसके प्रेमी का शव नदी किनारे पड़ा मिला। दोनों दिल्ली में लिव इन में रह रहे थे और एक अप्रैल को ही वापस लौटे थे। प्रेमिका की मौत कीटनाशक पीने की वजह से होना बताई जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रेमी-प्रेमिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र की 45 वर्षीय महिला और जिले के ही तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव के 28 वर्षीय युवक के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध थे। दोनों ही शादीशुदा हैं। 10 मार्च को महिला अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। मामले में 13 मार्च को पति ने पत्नी के गायब होने और साथ ही नगदी और जेवरात ले जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.