प्रेमिका की बेवफाई से आहत छात्र ने फांसी लगाई
प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। भुलई का पूरा स्थित एक लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार शाम उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतरवाया। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। छात्र के परिजनों ने आरोपी लड़की के खिलाफ शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।बस्ती जिले के गौरा थानाक्षेत्र निवासी मानिकराम वर्मा का 23 वर्षीय बेटा शुभम वर्मा शिवकुटी थानाक्षेत्र में भुलई का पूरा स्थित एक लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग में तनाव की बात सामने आई है। पुलिस को कमरे से मिले सुसाइड नोट में प्रेमिका की बेवफाई से आहत होने का जिक्र है। शुभम दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता किसान हैं और बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.