खगडि़या, अप्रैल 8 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के तेतराबाद गांव में मंगलवार को एक युवक के मोबाइल के टावर पर चढ़ जाने के कारण अजीबो गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। गुलशन कुमार दिन के लगभग 12 बजे टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर पहुंच गया था। धीरे-धीरे काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और गंगौर थानाध्यक्ष श्याम कुमार भी सूचना पर सशस्त्र बलों के साथ पहुंचे और काफी मशक्कत करने के बाद लगभग चार घंटे के बाद उसे टावर से वापस उतारा गया। टावर पर चढ़े युवक की मां सरिता देवी ने बताया कि उनका बेटा हैदराबाद में क्रेन चलाने का काम करता है। वह पिछले तीन साल से एक लड़की से बातचीत करता था। पिछले कुछ दिनों से लड़की उससे बात करने से इंकार कर दी थी। इसी कारण वह मानसिक तनाव में आकर टावर पर चढ़ गया। उसकी मां ने कहा कि बेटे की हालत देखकर वे बेहद चिंति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.