हिन्दुस्तान संवाद, मार्च 30 -- UP News: प्रतापगढ़ जिले के अंतू में नाबालिग प्रेमिका की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की शिकायत थाने पहुंचने पर आरोपी किशोर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे प्रयागराज ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। मामले में दोनों पक्ष में समझौते का प्रयास होता रहा। प्रयागराज से पोस्टमार्टम के बाद शव रविवार शाम घर आया तो परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर निवासी एक व्यक्ति ने दो शादियां की हैं। दूसरी पत्नी का 16 वर्षीय बेटा करीब के ही शिवाला स्थित विद्यालय में हाईस्कूल का छात्र था। वह परीक्षा देने के बाद कुछ दिन पहले पिता के पास दिल्ली चला गया।फोटो वायरल करने की शिकायत थाने पहुंची शनिवार को पिता के साथ दिल्ली से घर आया। तभी गांव की ही एक किशोरी परिजनों के साथ अंतू थाने पर आयो...