हाथरस, फरवरी 28 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव में प्रेमी युवक ने खुदकुशी कर ली। प्रेमी को जब पता चला कि उसकी प्रेमिका की उसके माता पिता ने पिटाई की है तो वह सहन नहीं कर सका और गुस्से में आकर फंदे पर लटक गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक युवक का काफी लंबे समय से एक युवती से प्रेम संबंध थे। प्रेमी युवक के परिजनों को यह बात अच्छी नहीं लग रही थी। लिहाजा उन्होंने प्रेमिका के घर जाकर उसकी शिकायत कर दी। इससे युवती को उसके परिवार के लोगों ने मारापीटा। जब यह बात प्रेमी युवक को पता चली तो वह गुस्से में आ गया और उसने अपने घर में जाकर फंदे पर लटक गया। काफी देर तक परिवार के लोग यहीं समझते रहे कि वह सो रहा है, क्योकि युवक के परिवार के लोग खेत पर काम करने के लिए चले गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.