गाजीपुर, मई 8 -- गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के चौरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्रेमिका ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या की धमकी दी। मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रेमी के घर पहुंची और तिलकोत्सव का कार्यकम रोक दी। दरअसल, चौरा गांव निवासी एक युवक का प्रेम प्रसंग काफी वर्षों से गांव की एक युवती से चल रहा था। दोनों के बीच विवाद हुआ तो युवती अपने प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर जेल भिजवा दी। बाद में जेल से छूटने के बाद युवक शादी रचा रहा था। इसकी भनक युवती को लगी तो वह प्रेमी के दरवाजे पर खुद को आग लगाकर आत्महत्या की धमकी दी। यह भी पढ़ें- प्यार, तकरार फिर कत्ल, यूपी में शादीशुदा प्रेमिका का गला घोट थाने पहुंचा प्रेमी इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और तिलकोत्सव कार्यक्रम रोक दी। यह भी पढ़ें- प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की गला घोंटकर की ह...