हजारीबाग, जनवरी 24 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। प्रेम-प्रसंग में विष्णुगढ़ के करोंज मोड़ निवासी युवती की जहर खाने से हुई मौत से उपजे विवाद के बाद अब पुलिस उपद्रवियों पर नकेल कसने में जुट गई है। सबसे पहले पुलिस ने युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी प्रेमी रवि कुमार सिंह पिता देवा सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, युवती की आत्महत्या के बाद सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने, पुलिस पर हमला करने तथा कानून को अपने हाथ में लेने वाले लोगों पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है। सड़क जाम कर हंगामा करने में शामिल 25-30 लोगों को नामजद तथा करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावा एक अन्य प्राथमिकी विष्णुगढ़ थाना में नाजायज मजमा लगाकर पुलिस के साथ बदसलूकी तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है। इसमें भी 10 नामजद तथा 5...