नई दिल्ली, अगस्त 30 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। प्रेमिका की हत्या के इरादे से घूम रहे एक युवक को द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि झगड़े के बाद प्रेमिका ने उसे छोड़ दिया था। इससे नाराज आरोपी ने उसकी हत्या की साजिश रची और हथियार का इंतजाम किया। हालांकि, वारदात से पहले ही आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय सोहिल के तौर पर हुई है। उसके कब्जे से पिस्तौल और कारतूस बरामद की गई है। पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि स्पेशल स्टाफ की टीम इलाके में सक्रिय बदमाशों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की टीम को सूचना मिली कि एक बदमाश उत्तम नगर इलाके में हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। इस पर पुलिस ने जेजे कॉलोनी, हस्तसाल के पास घेराबंदी कर सोहिल को द...