प्रेमिका का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी
वाराणसी, मई 13 -- मिर्जामुराद, संवाद। क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। एक बाइक मिस्त्री युवक पर प्रेमिका का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने और ब्लैकमेल करने का आरोप है। पीड़िता की मां ने मिर्जामुराद थाने में तहरीर दी है। मिर्जामुराद क्षेत्र की एक युवती का पड़ोसी गांव निवासी एक युवक से प्रेम संबंध था। आरोप है कि प्रेम संबंध के दौरान युवक ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपी युवक आए दिन धमकी देकर युवती पर दबाव बना रहा है, जिससे परिवार दहशत और तनाव में है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.