बागेश्वर, जून 19 -- बागेश्वर। भारतीय महिला टी-20 विश्व कप टीम में जिले की प्रतिभावान क्रिकेटर प्रेमा रावत के चयन पर पूरे जनपद में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर ने एसबीआई तिराहे पर आतिशबाजी कर मिठाइयां वितरित की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रेमा रावत की यह उपलब्धि न केवल बागेश्वर, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रेमा भारतीय टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी। यह भी पढ़ें- श्रेयंका पाटिल हुईं वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, भारत को बड़ा झटका; हुआ रिप्लेसमेंट का ऐलान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...