नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और प्रेमानंद महाराज से जुड़ा एक दावा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। विराट कोहली पर वृन्दावन में प्रेमानंद महराज से पांच करोड़ रूपए लेकर मिलने का दावा किया जा रहा था। वहीं अब इन आरोपों पर विराट कोहली की ओर से बयान जारी किया गया है। विराट की टीम ने इन बयानों को पूरी तरह से गलत बताया है।विराट कोहली की ओर से कही गई ये बात विराट कोहली की ओर से इस दावे का खंडन किया गया है। बयान में फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा की ओर से विराट कोहली को लेकर किए गए दावों को पूरी तरह गलत, बेबुनियाद और तथ्यों के खिलाफ बताया गया है। विराट कोहली के प्रवक्ता ने स्पष्ट रूप से कहा कि, फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा विराट कोहली के बारे में किए गए दावे पूरी तरह झूठे और गलत हैं।दावों को बताया ...