वृंदावन, अप्रैल 6 -- UP News: धर्म नगरी वृंदावन में रोजाना हजारों भक्त अपने आराध्य और संतों के दर्शन के लिए उमड़ते हैं, लेकिन रविवार को आगरा से आए एक युवक ने भक्ति और शारीरिक शक्ति का जो प्रदर्शन किया, उसने सबको हतप्रभ कर दिया। आगरा का एक पहलवान अपनी कमर से रस्सी बांधकर कार खींचते हुए 90 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर कान्हा की नगरी पहुंचा। उसका यह जुनून संत प्रेमानंद महाराज की एक झलक पाने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए थी।90 किलोमीटर का संघर्षपूर्ण सफर आगरा के अकोला चाहर वाटी क्षेत्र के निवासी पहलवान गौरव चाहर ने अपनी यह हैरतअंगेज यात्रा 2 अप्रैल को अपने पैतृक गांव से शुरू की थी। चिलचिलाती धूप और पथरीले रास्तों की परवाह किए बिना, गौरव ने अपनी कमर में मोटी रस्सी बांधी और भारी-भरकम कार को खींचना शुरू किया। आगरा से वृंदावन की दूरी लगभग 90 किलोमीटर...