प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की मौत का मामला NHRC पहुंचा, एडीजी को जांच का आदेश
मथुरा, अक्टूबर 8 -- वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक पटेल उर्फ रसिक दुलारी शरण की गुरु कृपा कुंज आश्रम में मौत का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। आयोग ने मामले में अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दिल्ली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा राजपूत ने मानवाधिकार आयोग में इस मामले की शिकायत कर घटना की परिस्थितियों की स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की थी। शिकायत में सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्य, मृतक के कमरे से संबंधित परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य प्रासंगिक साक्ष्यों की जांच कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने रसिक दुलारी के जीवन और गरिमा के अधिकार को लेकर भी जांच की आवश्यकता जताई है। आयोग ने मामले की प्रकृति को देखते हुए शिकायत की प्रति अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.