वृंदावन, सितम्बर 25 -- Mathura News: वृंदावन के वाराहघाट स्थित एक आश्रम में संत प्रेमानंद से दीक्षित युवा साधु ने शुक्रवार को चार मंजिला इमारत से छलांग लगा दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था। उसके कमरे से खून से सना ग्राइंडर मिला है। इसके मद्देनजर पुलिस कई बिंदुओं से तफ्तीश कर रही है। वाराह घाट क्षेत्र में प्रेमानंद महाराज का केलिकुंज आश्रम है। इससे कुछ दूर ही चार मंजिला गुरु कृपा कुंज आश्रम है। इसमें सिर्फ प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य रहते हैं। इसी आश्रम की सबसे ऊपरी मंजिल से शुक्रवार सुबह उनके शिष्य युवा साधु दीपक उर्फ रसिक दुलारी शरण (25 वर्ष), निवासी जबलपुर ने छलांग लगा दी। यह देख वहां हड़कंप मच गया। प्रेमानंद महाराज के आश्रम में सूचना देकर घायल युवक को आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसक...