हाथरस, सितम्बर 4 -- सादाबाद। तहसील क्षेत्र के गांव महरारा निवासी रोहित कुमार उर्फ सुन्ना सिंह आस्था और श्रद्धा के साथ वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए दंडवत यात्रा पर निकले हैं। यात्रा शुरू होने से पहले गांव में ग्रामीणों ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। महरारा से शुरू हुई यह दंडवत यात्रा शुक्रवार को सादाबाद पहुंची। सड़क पर भक्तों को दंडवत करते हुए आगे बढ़ते देखकर लोगों ने उनका स्वागत किया और उनकी श्रद्धा की सराहना की। यात्रा दाऊजी और मथुरा होते हुए वृंदावन पहुंचेगी। रोहित कुमार उर्फ सुन्ना सिंह ने बताया कि उन्होंने श्रद्धा और आस्था के साथ यह संकल्प लिया है। दंडवत यात्रा पूरी कर वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करना उनका उद्देश्य है।इस अवसर पर अभिषेक कुमार, अभय यादव, ओमवीर सिं...