हिंदुस्तान संवाद, अक्टूबर 5 -- वृंदावन के श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा फलाहारी ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर संत प्रेमानंद महाराज को जेड प्लस सुरक्षा देने के साथ आश्रम से जुड़े कई बिंदुओं की जांच कराने की मांग की है। संत प्रेमानंद महाराज के दीक्षित साधक रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद आश्रम और उससे जुड़ा शिष्य परिकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले तीन दिनों से कई बच्चों के परिजनों द्वारा अपने बच्चों के गायब होने पर आश्रम के बाहर प्रदर्शन का प्रकरण भी चर्चाओं में हैं। आरोप प्रत्यारोप के इस दौर के बीच दिनेश शर्मा फलाहारी ने आश्रम में शिष्यों के दो गुट हो जाने का दावा किया है।प्रेमानंद को मिले जेड प्लस सुरक्षा मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में फलाहारी महाराज ने आरोप लगाया है कि शिष्यों के बीच गुटबाजी होने से आश...