प्रेमानंद महाराज की जन्मभूमि में शिवालय की प्राण-प्रतिष्ठा
कानपुर, जून 17 -- सरसौल। संत प्रेमानंद महाराज की की जन्मभूमि नर्वल क्षेत्र के अखरी गांव में बुधवार को चंद्रमौलेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव परिवार सहित देवी-देवताओं के विग्रह स्थापित किए गए। मंदिर निर्माण प्रेमानंद महाराज की उस इच्छा के बाद कराया गया, जिसमें उन्होंने बचपन में पूजा किए जाने वाले शिवालय को भव्य रूप देने की बात कही थी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पूजन-अर्चन कर हवन में आहुतियां देकर जन कल्याण की कामना की। इस दौरान संत प्रेमानंद महाराज के बड़े भाई गणेशदत्त पांडेय व छोटे भाई घनश्याम पांडेय समेत आदि श्रद्धालु रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.