प्रेमानंद के वृंदावन आश्रम में मिला प्रयागराज से लापता ग्राम प्रधान, परिवार ने कहा था- हुई हत्या
वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी के प्रयागराज में मनसैता गांव का ग्राम प्रधान जानकीनाथ यादव आखिरकार एक सप्ताह बाद वृंदावन में संत प्रेमानंद के आश्रम में मिला। परिवार ने आरोप लगाए थे कि उसकी हत्या हो गई है। वह 29 अक्तूबर की शाम लुंगी- बनियान में संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण और हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि, नया सिम एक्टिवेट होने के बाद लापता ग्राम प्रधान का पता चला। खुद ग्राम प्रधान ने पुलिस को फोन करके अपनी जानकारी दी। पुलिस टीम ने वृंदावन पहुंचकर ग्राम प्रधान को सकुशल बरामद किया। उसने परिजनों से कहासुनी के बाद नाराज होकर मोबाइल स्विच ऑफ कर वृंदावन जाने की बात कुबूल की है। यह भी पढ़ें- जाम में फंसी एंबुलेंस में सिपाही की मौत, रास्ता खुलवा रहे पिता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.