अल्मोड़ा, अप्रैल 8 -- रानीखेत, संवाददाता। चैतव कौतिक समिति के तत्वावधान में यहां जीआईसी जैनोली में पारंपरिक अड्डू प्रतियोगिता का समापन हो गया है। महिला वर्ग में प्रेमा आर्या और बालिका वर्ग में रिया बिष्ट ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत ने पुरस्कार बांटे। पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चैतव कौतिक समिति ने अड्डू प्रतियोगिता का आयोजन कराया था। महिला और बालिका वर्ग के आधार पर प्रतियोगिता हुई। महिला वर्ग में प्रेमा आर्या ने पहला और ज्योति माहरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रिया बिष्ट प्रथम रही। जबकि कनिका माहरा द्वितीय स्थान पर रही। म्यर इलाक, म्यर ज्ञान प्रतियोगिता में महक माहरा, सोनाली बिष्ट, कल्पना फरत्याल और योगिता नेगी ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि कैलाश पंत और बीडीसी बिमला रावत ने समिति के...