प्रेमसागर बने जदयू के जिला महासचिव
बक्सर, अगस्त 10 -- सिमरी। जनता दल यूनाइटेड के जिला संगठन में हुए फेरबदल के तहत डुमरी पंचायत के मुखिया सह सिमरी मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रेमसागर कुंवर को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से जारी सूची में नाम की घोषणा होते ही जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रेमसागर कुंवर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में लगातार सक्रिय रहे हैं। उनके अनुभव व सक्रियता से पार्टी को पंचायत व बूथ स्तर पर मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त जिला महासचिव प्रेमसागर कुंवर ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना और आम लोगों की समस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.