पीलीभीत, अप्रैल 5 -- पीलीभीत। कोतवाली जहानाबाद क्ष्ज्ञेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने कोतवाली जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसने करीब दो वर्ष पूर्व गांव के ही युवक से प्रेम विवाह किया था। इस विवाह से गांव के ही कुछ लोग रंजिश रखते हैं। आरोप है कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे गांव के ही कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए उसके घर में घुस आए। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ की। जब पति और सास उसे बचाने आए तो आरोपितों ने उन्हें लात-घूसों व लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान पति का मोबाइल भी कहीं गिर गया। शोर शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.