मुरादाबाद, अगस्त 10 -- मझोला थाना क्षेत्र निवासी महिला के पहले पति की मौत के बाद अमरोहा निवासी युवक ने उससे प्रेम विवाह कर लिया। एक बेटी भी पैदा हुई। इसके बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि दहेज न मिलने पर युवक ने चोरीछिपे दूसरी शादी कर ली। मामले में पीड़िता की शिकायत पर मझोला पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। थाना मझोला के लाइनपार सूर्यनगर निवासी अनीता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी बिजनौर निवासी युवक से हुई थी। पहले पति की मौत के बाद अमरोहा देहात के गांव लालू नगला निवासी अजय कुमार से उसकी मुलाकात हो गई। उसने साल 2019 में पीड़िता से प्रेम विवाह कर लिया और दोनों मुरादाबाद में आकर किराये के मकान में रहने लगे। उसकी एक तीन माह की लड़की भी है। पीड़िता अनीता के अनुसार प्रेम विवाह के कुछ दिन बाद से अजय...