प्रेमप्रसंग के चलते युवक की हत्या की आशंका
गाज़ियाबाद, मई 28 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र में बुधवार को बागपत निवासी नितिन राणा की हत्या के मामले में पुलिस को मृतक के मोबाइल में गांव में रहने वाली युवती व उसके भाई की काल की डिटेल मिली है। मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने गांव निवासी युवती के दो भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते की गई है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। लोनी थाना क्षेत्र के सिखरानी गांव में स्टेडियम के पास ट्यूबवेल पर युवक का गोली लगा शव पड़ा हुआ था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त बैग में मिले आधार कार्ड से जनपद बागपत के डोला गांव में रहने वाले बीस वर्षीय नितिन राणा के रूप में की थी। युवक की कनपटी व छाती में गोली मारकर हत्या की गई थी। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.