लखीसराय, अगस्त 21 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के गोसाई टोला क्षेत्र में प्रेम प्रसंग और पैसों के लेन देन के विवाद में बुधवार देर रात 29 वर्षीय युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। साक्ष्य छिपाने की नीयत से आरोपियों ने शव को बोरी में बंद कर बाइक के जरिए बायपास रोड स्थित मकुना गांव के समीप झाड़ियों में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना में मृतक की पहचान सचिन कुमार 29 वर्ष पिता लखन यादव जो बाईपास के पचना रोड निवासी के रूप में की गई।

सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने देखा शव: गुरुवार सुबह जब स्थानीय लोग बायपास रोड पर टहलने और शौच के लिए निकले तो मकुना गांव के...