देहरादून, मार्च 7 -- देहरादून। प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में राम नवमी का पर्व 27 मार्च को बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। पर्व की तैयारियों को लेकर शनिवार को मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर के प्रधान सुभाष मांकिन ने बताया कि रामनवमी के उपलक्ष्य में 26 मार्च को मंदिर में माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 27 मार्च को रामनवमी के दिन मंदिर से भव्य राम शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ श्रद्धालु भगवान श्रीराम का गुणगान करते हुए नगर में भ्रमण करेंगे। बैठक में अवतार कृष्ण कौल, राजेश भाटिया, रवि भाटिया, जतिन तलवार, भूषण भाटिया, विक्की खन्ना, पुनीत सहगल, फकीरचंद क्षेत्रपाल, विनोद कुमार, पुलकित मैनी, बलविंदर मैनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.