देहरादून, अप्रैल 16 -- कैंट विधायक सविता कपूर ने गुरुवार को प्रेमनगर में विधायक निधि से निर्मित सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा। जिससे क्षेत्र में स्वच्छता और जीवन स्तर में सुधार आएगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने न्यू स्मिथ नगर में चल रहे सीसी सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम में हरीश कोहली, अर्जुन कोहली, जगदीश गिरोटी, आशु मेहता, हिमांशु गोगिया, हैप्पी शर्मा, स्पर्श तलवार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...