प्रेमनगर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करे कैंट प्रशासन:विधायक
देहरादून, मई 14 -- कैंट विधायक सविता कपूर ने प्रेमनगर क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर गुरुवार को कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों संग बैठक कर सभी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। सविता कपूर ने कैंट सीईओ अनन्त कुमार के साथ हुई बैठक में प्रेमनगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, पार्किंग की समस्या, विद्युत व्यवस्था, लंबे समय से चली आ रही सीवर समस्या सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कैंट में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की जरुरत है। यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और विद्युत समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए विशेष कार्यवाही की जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- केहरी गांव में नदी से सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.