प्रेमनगर के दरोगा पर मारपीट करने का आरोप
बरेली, मई 24 -- भमोरा के एक युवक ने प्रेमनगर थाने के दरोगा पर मारपीट और 50 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। सीओ सिटी ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को भेजी है। भमोरा के गांव ककरी निवासी राजुल शंखधार का आरोप है कि प्रेमनगर थाने में तैनात दरोगा शुभम सिंह ने उसे पूछताछ के नाम पर थाने बुलाया। थाने के एक कमरे में बैठाकर उससे पूछताछ के दौरान दरोगा ने मारपीट की। मानसिक रूप से प्रताड़ित कर उससे 50 हजार रुपये ले लिए और सादे कागज पर दस्तखत भी करा लिए। इस मामले में राजुल ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है। यह भी पढ़ें- पुलिस अभिरक्षा में कथित मारपीट का मामला बना गले की फांस सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि राजुल ने एक युवती को बाइक बेची थी, जिसे अभी ट्रांसफर नहीं किया गया है। उसका नंबर गलत होने की वजह से दूसरे व्यक्ति की गाड़ी के कई चालान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.