आगरा, अगस्त 12 -- भारत विकास परिषद अमृतम शाखा की ओर से संस्कृति माह के अंतर्गत सेवा कार्यों की शृंखला में प्रतापपुरा स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी प्रेमदान में 'अन्न सेवा श्री हरि नारायण सेवा' के पावन संकल्प के साथ भोजन सेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था में रह रहे 150 से अधिक जरूरतमंद, बच्चों की भोजन सेवा की। इस दौरान अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता, सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, ब्रज प्रांत के संस्कार गतिविधि संयोजक मुकेश मित्तल, अनिल जैन, राजेश बंसल, बृजेश बंसल, गौरव बिंदल आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...