पीलीभीत, मई 15 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी युवती ने एसपी के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी प्रेमप्रसंग के चलते विकास कुमार पुत्र रमेश लाल निवासी मोहल्ला टेहरा कस्बा पलिया जिला लखीमपुर से वर्ष 2022 में संपर्क हो गया था। इसके बाद उसकी आरोपी से शादी हो गई। 10 जुलाई 2024 को दोनों परिवारों की सहमति से उसकी शादी हो गई। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज में 10 लाख रूपये और कार की मांग को लेकर पति के अलावा रमेश कुमार,शीला देवी,माधुरी राठौर,नैंसी राठौर,राखी राठौर उसके साथ मारपीट करने लगे। पेट पर लात मारने से उसका गर्भासय गिर गया। जून 2025 में उसको ससुराल से निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...