पीलीभीत, अप्रैल 12 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव के निवासी महिला ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि मोहल्ले के ही राहुल पुत्र दाताराम ने एक वर्ष पूर्व उसकी प्रेमजाल में फंसा कर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसके विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इसकी जानकारी उसके पति को हो गई। जिस पर उसके पति ने उसको रखने से मना कर दिया। जब उसने राहुल से इस बारे में बात की तो राहुल ने भी उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। उसको अपने साथ रखने से मना कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...