बरेली, मार्च 12 -- नवाबगंज। एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में शादी करने से मना कर दिया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती ने आरोपी के खिलाफ नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। देवरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती के माता-पिता और भाई नवाबगंज क्षेत्र में एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। इस दौरान वहां काम करने वाले कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती पश्चिमी निवासी युवक से युवती की जान पहचान हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में शादी से मुकर गया। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इस पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.