गोरखपुर, जनवरी 24 -- पीपीगंज/भरोहिया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को पड़ोसी गांव का युवक बहला-फुसलाकर लेकर फरार हो गया। आरोप है कि किशोरी घर से डेढ़ लाख रुपये भी साथ ले गई। इस मामले में किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार, युवक पहले से किशोरी को प्रेमजाल में फंसाए हुए था। 21 जनवरी की रात करीब एक बजे वह किशोरी को घर से लेकर चला गया। पुलिस किशोरी और आरोपी की तलाश में जुटी है तथा मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.