मुजफ्फर नगर, जनवरी 28 -- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी युवती ने एक युवक पर धर्म छिपाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने युवती की अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। पीडिता ने एसपी सिटी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस कार्यालय पर पहुंचकर एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी दोस्ती एक युवक से हुई। आरोपी युवक ने अपना धर्म छिपाकर उससे दोस्ती करते हुए उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके बाद आरोपी ने उसे अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करते हुए उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी ने अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी की असलियत बता होने पर पीडिता ने उसके खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी। आरोप है कि पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.