मैनपुरी, अप्रैल 28 -- नगर के विकास और सुगम आवागमन की दिशा में नगर पंचायत ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मोहल्ला प्रेम चिरैया स्थित हाजी अब्दुल गनी मजार से नगला मानसिंह रोड तक आरसीसी सड़क निर्माण के लिए शासन द्वारा दस लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों को वर्षों पुरानी समस्या से निजात मिलेगी। पिछले वर्ष इसी मार्ग पर कीचड़ के कारण एक स्कूली छात्रा के फिसलकर गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। उस समय नगर पंचायत अध्यक्ष नेहा तिवारी और प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने सड़क निर्माण का भरोसा दिलाया था, जिसे अब अमली जामा पहनाया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष नेहा तिवारी ने बताया कि इस मार्ग के बनने से नगला मानसिंह और आसपास के मोहल्लों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। बरसात के समय हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.