प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 3 -- जिले में तैनात रहे एडीएम आदित्य कुमार प्रजापति का शासन ने तबादला कर दिया है। अब बेल्हा के एडीएम की जिम्मेदारी नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति जालौन में नियुक्त रहे प्रेमचन्द्र मौर्य को दी गई है। अब तक जिले में तैनात रहे एडीएम आदित्य कुमार प्रजापति को शासन की ओर से मेरठ जिले का नगर एडीएम बना दिया है। यह भी पढ़ें- यूपी में बड़ा फेरबदल, 15 आईएएस अफसरों के साथ 23 पीसीएस के भी तबादले, देखें लिस्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...