प्रेमचंद स्मारक स्थल नक्काशीदार पत्थरों से संवरेगा
वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से लमही में हो रहे विकास कार्यों के अंतर्गत प्रेमचंद स्मारक के दिन भी फिरने वाले हैं। मुंशी प्रेमचंद के पैतृक आवास के सुंदरीकरण का काम पूरा होते ही स्मारक स्थल का सुंदरीकरण आरंभ हो जाएगा। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन द्वारा होने वाले काम में स्मारक परिसर की भीतरी दीवारों पर चुनार के बलुआ पत्थर लगने हैं। इन पत्थरों पर सुंदर नक्काशी की जाएगी। उन पर मुंशी प्रेमचंद की कृतियों के नाम भी उकेरे जाने का प्रस्ताव है। स्मारक स्थल पर मुंशी प्रेमचंद की मूर्ति के पीछे वाले मंडप के पिछले हिस्से में दीवार बनेगी। इस दीवार पर मुंशी प्रेमचंद के बहुचर्चित किरदार उकेरे जाएंगे। स्मारक परिसर की फर्श के चौके भी बदले जाएंगे। सूत्रों के अनुसार इस बात पर विमर्श चल रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.